माता दुर्गा के 108 नाम (Mata Durga ke 108 Name): हिंदू धर्म में माता दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है, और उनकी आराधना करने के लिए उनके 108 नामों का जाप करना एक महत्वपूर्ण साधन है। माता दुर्गा के 108 नाम हमें उनकी महिमा, शक्ति, और कृपा का वर्णन करते हैं, और उनके जाप से हमें माता की आशीर्वाद और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता दुर्गा के 108 नाम क्या हैं और उनका महत्व क्या है? क्या आप जानते हैं कि माता दुर्गा की अष्टोत्तर शतनामावली क्या है? अगर नहीं तो यह लेख आपके लिए ही है। माता दुर्गा की अष्टोत्तर शतनामावली हमें उनके 108 नामों का वर्णन करती है, और इसके उच्चारण मात्र से ही हमें माता की कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति हो जाती है।
इस लेख में, हम माता दुर्गा के 108 नामों के बारे में विस्तार से जानेंगे और उनकी अष्टोत्तर शतनामावली के महत्व को समझेंगे। साथ ही, हम आपको माता दुर्गा के 108 नामों का पीडीएफ भी प्रदान करेंगे, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और माता के सभी नामों को सरलता और श्रद्धा पूर्वक पढ़ सकते हैं।
तो चलिए माता दुर्गा के इन 108 नाम (Mata Durga ke 108 naam) के बारे में जानते हैं और उनका उच्चारण कर माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं…
माता दुर्गा कौन हैं? (Mata Durga kaun Hain)
माता दुर्गा (Mata Durga) हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी हैं, जिन्हें शक्ति, साहस, और विनाश की प्रतीक माना जाता है। वह आदिशक्ति और सृजन की देवी के रूप में पूजी जाती हैं, जो पूरे ब्रह्मांड की रक्षा करती हैं। दुर्गा को अष्टभुजी भी कहा जाता है क्योंकि उनके आठ हाथों में विभिन्न हथियार होते हैं, जो बुराई के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक हैं। उनका वाहन सिंह है, जो उनके अद्वितीय साहस और शक्ति को दर्शाता है। दुर्गा ने महिषासुर, एक शक्तिशाली राक्षस, का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उनकी पूजा विशेष रूप से नवरात्रि में की जाती है, जो शक्ति की साधना का समय माना जाता है। माता दुर्गा (Mata Durga) सभी भक्तों को भय से मुक्ति दिलाने वाली और जीवन में शक्ति प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। उनके रूपों में दुर्गा, काली, चामुंडा, और अंबिका शामिल हैं।
दुर्गा माता दुर्गा के 108 नाम (Durga Mata Durga ke 108 Name)
क्रमांक | माँ दुर्गा के नाम | अर्थ |
1 | दुर्गा | सभी बाधाओं को दूर करने वाली |
2 | शिवा | कल्याणकारी, शिव की अर्धांगिनी |
3 | शक्ति | सृष्टि की मूल ऊर्जा |
4 | पार्वती | पर्वत की पुत्री |
5 | त्रिनेत्रा | तीन नेत्रों वाली |
6 | चामुंडा | चंड और मुंड नामक राक्षसों का नाश करने वाली |
7 | चंडिका | अत्यधिक शक्तिशाली देवी |
8 | भद्रकाली | सौम्य रूप वाली काली |
9 | कात्यायनी | महर्षि कात्यायन की पुत्री |
10 | गौरी | उज्जवल रूप वाली देवी |
11 | महेश्वरी | भगवान महेश (शिव) की अर्धांगिनी |
12 | महाकाली | काल पर विजय पाने वाली |
13 | महालक्ष्मी | समृद्धि की देवी |
14 | महागौरी | उज्जवल और शुद्ध रूप वाली देवी |
15 | महासरस्वती | विद्या और ज्ञान की देवी |
16 | महाशक्ति | सम्पूर्ण ब्रह्मांड की शक्ति |
17 | महादेवी | सभी देवताओं की देवी |
18 | कालरात्रि | रात्रि की अंधकार को नष्ट करने वाली |
19 | सिद्धिदात्री | सिद्धियों को प्रदान करने वाली |
20 | ब्रह्मचारिणी | तपस्या और संयम का प्रतीक |
21 | कुष्मांडा | ब्रह्मांड की सृजनहारिणी |
22 | स्कंदमाता | भगवान कार्तिकेय की माता |
23 | कूष्माण्डिनी | चारों दिशाओं में उज्जवलता फैलाने वाली |
24 | अन्नपूर्णा | अन्न और समृद्धि की देवी |
25 | अंबिका | स्नेह और दया की देवी |
26 | भगवती | समस्त विश्व की मातृ शक्ति |
27 | भवानी | सृष्टि की पालनकर्ता |
28 | भुवनेश्वरी | समस्त भुवनों की स्वामिनी |
29 | काली | समय और मृत्यु की देवी |
30 | त्रिपुरा | तीन लोकों की अधिष्ठात्री |
दुर्गा माता दुर्गा के 108 नाम पीडीएफ (Durga Mata Durga ke 108 Name PDF)
इस विशेष लेख के जरिए हम आपसे माता दुर्गा के 108 नाम पीएफ के स्वरूप में साझा कर रहे हैं, इस पीडीएफ को डाउनलोड करने के बाद आप माता दुर्गा के 108 नाम का उच्चारण बेहद सरलता के साथ कर सकते हैं।
देवी दुर्गा की अष्टोत्तर शतनामावली (Devi Durga ki Ashtottara Shatanamavali)
- ॐ सती नमः
- ॐ साध्वी नमः
- ॐ भवप्रीता नमः
- ॐ भवानी नमः
- ॐ भवमोचनी नमः
- ॐ आर्या नमः
- ॐ दुर्गा नमः
- ॐ जाया नमः
- ॐ आधा नमः
- ॐ त्रिनेत्रा नमः
- ॐ शूलधारिणी नमः
- ॐ पिनाक धारिणी नमः
- ॐ चित्रा नमः
- ॐ चंद्रघंटा नमः
- ॐ महातपा नमः
- ॐ मनः नमः
- ॐ बुद्धि नमः
- ॐ अहंकारा नमः
- ॐ चित्तरूपा नमः
- ॐ चिता नमः
- ॐ चिति नमः
- ॐ सर्वमन्त्रमयी नमः
- ॐ सत्ता नमः
- ॐ सत्यानंद स्वरूपिणी नमः
- ॐ अनंता नमः
- ॐ भाविनी नमः
- ॐ भाव्या नमः
- ॐ भव्या नमः
- ॐ अभव्या नमः
- ॐ सदगति नमः
- ॐ शाम्भवी नमः
- ॐ देवमाता नमः
- ॐ चिंता नमः
- ॐ रत्नप्रिया नमः
- ॐ सर्वविद्या नमः
- ॐ दक्षकन्या नमः
- ॐ दक्षयज्ञविनाशिनी नमः
- ॐ अपर्णा नमः
- ॐ अनेकवर्णा नमः
- ॐ पाटला नमः
- ॐ पाटलावती नमः
- ॐ पट्टाम्बरपरिधाना नमः
- ॐ कलमंजीर रंजिनी नमः
- ॐ अमेय विक्रमा नमः
- ॐ क्रूरा नमः
- ॐ सुंदरी नमः
- ॐ सुरसुन्दरी नमः
- ॐ वनदुर्गा नमः
- ॐ मातंगी नमः
- ॐ मतंगमुनिपूजिता नमः
- ॐ ब्राह्मी नमः
- ॐ माहेश्वरी नमः
- ॐ ऐन्द्री नमः
- ॐ कौमारी नमः
- ॐ वैष्णवी नमः
- ॐ चामुण्डा नमः
- ॐ वाराही नमः
- ॐ लक्ष्मी नमः
- ॐ पुरुषाकृति नमः
- ॐ विमला नमः
- ॐ उत्कर्षिणी नमः
- ॐ ज्ञाना नमः
- ॐ क्रिया नमः
- ॐ नित्या नमः
- ॐ बुद्धिदा नमः
- ॐ बहुला नमः
- ॐ बहुलप्रेमा नमः
- ॐ सर्ववाहनवाहना नमः
- ॐ निशुम्भशुम्भहननी नमः
- ॐ महिषासुरमर्दिनि नमः
- ॐ मधुकैटभहन्त्री नमः
- ॐ चण्डमुण्डविनाशिनि नमः
- ॐ सर्वअसुरविनाशिनी नमः
- ॐ सर्वदानवघातिनी नमः
- ॐ सत्या नमः
- ॐ सर्वास्त्रधारिणी नमः
- ॐ अनेकशस्त्रहस्ता नमः
- ॐ अनेकास्त्रधारिणी नमः
- ॐ कुमारी नमः
- ॐ एक कन्या नमः
- ॐ कैशोरी नमः
- ॐ युवती नमः
- ॐ यति नमः
- ॐ अप्रौढ़ा नमः
- ॐ प्रोढ़ा नमः
- ॐ वृद्धमाता नमः
- ॐ बलप्रदा नमः
- ॐ महोदरी नमः
- ॐ मुक्तकेशी नमः
- ॐ घोररूपा नमः
- ॐ महाबला नमः
- ॐ अग्निज्वाला नमः
- ॐ रौद्रमुखी नमः
- ॐ कालरात्रि नमः
- ॐ तपस्विनी नमः
- ॐ नारायणी नमः
- ॐ भद्रकाली नमः
- ॐ विष्णुमाया नमः
- ॐ जलोदरी नमः
- ॐ शिवदूती नमः
- ॐ कराली नमः
- ॐ अनंता नमः
- ॐ परमेश्वरी नमः
- ॐ कात्यायनी नमः
- ॐ सावित्री नमः
- ॐ प्रत्यक्षा नमः
- ॐ ब्रह्मावादिनी नमः
- ॐ सर्वशास्त्रमय नमः
Conclusion:-
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया (माता दुर्गा के 108 नाम) यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर दर्ज करें, हम जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे। बाकि ऐसे ही रोमांचक लेख के लिए हमारी वेबसाइट जन भक्ति पर दोबारा विज़िट करें, धन्यवाद
FAQ’s
1. ये नाम किस प्रकार से उनके गुणों को दर्शाते हैं?
माता दुर्गा के 108 नाम उनकी शक्तियों, गुणों, और उनके विविध रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उदाहरण के लिए, ‘महिषासुरमर्दिनी’ नाम बताता है कि उन्होंने महिषासुर का वध किया था, जबकि ‘अन्नपूर्णा’ नाम से यह इंगित होता है कि वे अन्न और धन की देवी हैं।
2. इन नामों का जाप करने से क्या लाभ होता है?
माना जाता है कि माता के इन नामों का जाप करने से भौतिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। भक्तों का विश्वास है कि माता दुर्गा के नामों का सच्चे दिल से स्मरण करने से जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
3. क्या सभी नाम हर पूजा में उपयोग होते हैं?
नहीं, यह भक्त की आस्था और परंपरा पर निर्भर करता है कि वह कौन से नामों का उपयोग अपनी पूजा-अर्चना में करता है। कुछ लोग विशेष नामों का जाप करते हैं, जबकि कुछ लोग पूरे 108 नामों का जाप करते हैं।